सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Poem (हिंदी कविता) : "इश्क़ की राहें" , Romantic Love Poem with English Translation.

 

Hindi Poem

"इश्क़ की राहें" Romantic Love Poem.


मंज़िल इश्क़ का

राह तेरा तलाशते तलाशते हुए मैं चला गया,

ढूंढते ढूंढते तुझको मैं

धीरे धीरे अपने आपको भी भूलता चला गया,

तुझको पाने की आस में

जमाने से भी रिश्ता तोड़ कर आ गया,

ख्वाब एक मंजिल भी एक

कई रास्ते अजीब सामने मेरे आ गया,

अब भी सफर तय करना था बाकी

ऐसा लग रहा था कि मेरा बुलावा आ गया,

दिल पर हाथ रख मैंने

आंखे बंद कर मैंने तुझको याद कर लिया,

कहीं अधूरी ना रह जाए मुलाकातें

यही सोचकर यह दिल बेचैन सा हो गया,

हिम्मत नहीं हारा और ना हारूंगा कभी

तेरे नाम का पानी मैंने अमृत समझ के पी लिया,

तुझसे मिलना कोई वजह नहीं मकसद था मेरा

सफर में मै ना लड़खड़ाऊ इसलिए मैंने तुझे याद कर लिया, 

बिन पीछे देख बिन रुके मै

इश्क का यह सफर तय करता हुआ मैं चला गया,

इश्क़ की उन वीरान गलियों में जाके एक दिन

तेरे वहां होने का एहसास इस दिल ने मान ही लिया,

नजर फिराया मैंने जब इधर उधर

तब मैंने तुझको मेरे दिल के और करीब पाया,

तेरी नजरें जब मेरी नजरों पर पड़ी

तेरे आंसू ना रुके मुझे देख और मेरा दिल भर आया,

एक दूसरे की बाहों में आहे भर कर

इश्क़ में दो दिल बहुत दिनों बाद आज फिर फुरसत से रोया।।


English Translation:


Manzil ishq ka

 I left while searching for your way,

 I am looking for you in search

 Gradually he forgot himself too,

 Looking forward to finding you

 Relationship has been broken since ages,

 Dream one floor also one

 I came across many strange ways,

 Still had to travel

 It seemed that I was invited,

 Lay my hands on heart

 I remember you with my eyes closed,

 Meetings will not remain incomplete

 Thinking this, the heart became restless,

 Do not lose courage and will never lose

 I drank the water of your name as nectar,

 To meet you was no reason for me

 I don't falter in the journey, so I missed you,

 I stayed back without looking back

 I went on this journey of love,

 One day go to those deserted streets of Ishq

 This heart accepted your feeling of being there,

 When I looked here and there

 Then I found you closer to my heart,

 When your eyes fell on my eyes

 Your tears did not stop and I was filled with heart,

 In each other's arms

 In love, two hearts cried again after a long time today.







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi Story (हिंदी स्टोरी official): धोखाबाज़ी Cheater, Dramatic Comedy Short Story with English translation

                             शीर्षक:                         "धोखाबाज़ी"                         "Cheater" Dramatic Comedy Short Story in hindi with English translation. गुरुदत्त कॉलोनी के रूम नंबर 38b में दो लोग 4 महीने से रेंट दिए बिना रह रहे थे,उनमें से एक दोस्त जिसका नाम अशोक जो कुछ दिन से रूम ऑनर को विनय के घर से आने के बाद रेंट देंगे ऐसा कह कर कुछ हफ्तों से अपने रूम ऑनर को समझाने की कोशिश कर रहा था।  वैसे मकान मालिक समझदार थोड़ा था तो जरूर परन्तु हम जैसों की बातें मानने के अलावा और वो कर ही क्या सकता था।  मगर ऐसा था कि जनाब विनय कहीं गया हुआ ही नहीं था हमने तो ऐसे ही फ्लो फ्लो में कह दिया ताकि रेंट के पैसे देने में कुछ समय और मिल जाए तब तक कुछ तो सोचना था। मकान मालिक के हिसाब से विनय अगले हफ्ते आने वाला था मतलब हमारे पास अब सिर्फ एक हफ्ते का ही समय बचा था। अशोक के साथ उसका एक और ...

Hindi Story (हिंदी स्टोरी official) : झूट के पैर होते है (Jhoot Ke Pair Hote Hai) - ड्रामा कहानी, Comedy Hindi Story.

झूट के पैर होते है (Jhoot Ke Pair Hote Hai) - ड्रामा कहानी, Comedy Hindi Short Story. किशोर जी का घर किसी मंदिर से कम नही था। खुशियां हो या दुख की घड़ियां वे भगवान की अरधाना में लगे रहने में पीछे नहीं हटते। लेकिन आज सुबह 4 बजे से किशोर जी भगवान की शरण में साथ ही निर्मला देवी उनकी पत्नी और रीमा उनकी बहू…अब आप बोलेंगे बहु का नाम लिया लेकिन बेटे का नही तो हम जानकारी के लिए बता दे की बेटा अब न हाथ जोड़कर प्रार्थना करने के स्विचवेशन में था और न माथा टेक्कर उनके आशीर्वाद लेने में। क्योंकि उनका बेटा सर से लेकर पैर तक बंधे पट्टी और होठ सूंजा कर यू बैठा था की उसको किसी बात का घमंड हो। वैसे वो विल चेयर में बैठा आंखे  बड़ी कर एक अलग ही चिंतित और अपने बाप से घबराया हुआ था। पूजा खत्म होने के बाद किशोर जी ने अपने बेटे के ऊपर पहले तो गंगा जल छिड़क कर उसे बाहरी नकरात्मक ऊर्जा से शुद्ध किया  और फिर उसे एक मन ही मन कोई फाड़ू सा कॉम्प्लिकेतट मंत्र पढकर पवित्र धागे देकर उसे बुरी शक्तियों से मुक्त किया। फिर सारे लोग उसके इर्द गिर्द बैठ कर अब उसकी ओर नजरे गड़ाए और अपनी अपनी कान सीधी कर उसके ऐसे होन...